फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of missing farmer found in canal, accused of murder

Lucknow News: नहर में मिला लापता किसान का शव, हत्या का आरोप

Sat, 06 Jan 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 06 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Body of missing farmer found in canal, accused of murder
लखनऊ। पेशी के बाद कचहरी से लौटते समय बुधवार को संदिग्ध हालात में लापता किसान का शव शुक्रवार को छोटी नहर में उतराता मिला। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए नगराम थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


नगराम के हसनपुर गांव निवासी किसान मलखान सिंह (50) की गांव के ही विजय प्रकाश से भूमि विवाद को लेकर मुकदमेबाजी चल रही है। बुधवार को मलखान पेशी पर गए थे। पेशी के बाद कचहरी से लौटते समय उन्होंने बेटे कुणाल को फोन कर बताया कि वह निगोहां के मीरखनगर मोड़ पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कुणाल से वहां बाइक से आकर ले जाने को कहा। एक घंटे बाद कुणाल वहां पहुंचा तो मलखान नहीं मिले। मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन

काफी तलाशने के बाद भी मलखान का कुछ पता नहीं चला तो बृहस्पतिवार को परिजन नगराम थाने पहुंचे। वहां से उन्हें निगोहां थाने भेज दिया गया। आरोप है कि दोनों थानों की पुलिस गुमशुदगी दर्ज करने में आनाकानी करने लगी। सीमा विवाद के बाद निगोहां पुलिस ने मलखान सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर एक बजे ग्रामीणों ने गांव के पास से गुजरी छोटी नहर में मलखान का शव उतराता देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मलखान सिंह के परिवार में पत्नी मंजू , पुत्र कुणाल, पुत्री अंजली और बुजुर्ग पिता दुर्गा प्रसाद हैं।

मलखान सिंह का शव मिलने पर परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एसीपी मोहनलालगंज राधा रमण सिंह ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। नगराम थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed