{"_id":"69b79cb05b3e41d7f805bf37","slug":"body-of-married-woman-found-in-field-in-amethi-had-visited-parental-home-for-holi-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: खेत में मिला विवाहिता का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; होली पर आई थी मायके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: खेत में मिला विवाहिता का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; होली पर आई थी मायके
Mon, 16 Mar 2026 11:31 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:31 AM IST
सार
अमेठी में विवाहिता का शव खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। वह होली पर मायके आई थी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जानकारी देते एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अमेठी में सोमवार को विवाहिता का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि मृतका होली पर मायके आई थी। सुबह गांव के लोग शौच के लिए गए थे, तब खेत पर उसकी लाश देखी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि विवाहिता का शव खेत में मिला है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन