फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of female student missing for three days found in Gomti River.

Lucknow News: गोमती नदी में मिला तीन दिन से लापता छात्रा का शव

Tue, 11 Aug 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Body of female student missing for three days found in Gomti River.
लखनऊ। तीन दिन से लापता छात्रा का शव सोमवार को शहीद स्मारक के पीछे गोमती नदी में मिला। छात्रा के पिता ने विनीत खंड निवासी आकाश बंसल के खिलाफ बेटी को अगवा करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छात्रा के पिता ने आरोपी युवक से पूछताछ की मांग की है।
विज्ञापन

अलीगंज निवासी 17 वर्षीय किशोरी 11वीं की छात्रा थी। छात्रा की आकाश से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। सात अगस्त को छात्रा का जन्मदिन था। इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार के मुताबिक आकाश ने छात्रा की मां को फोन कर उनकी बेेटी से शादी का प्रस्ताव रखा था। इसपर मां ने इन्कार कर दिया था और युवक और बेटी को फटकार लगाई थी। साथ ही बेटी का फोन भी छीन लिया। नाराज होकर छात्रा रात में करीब आठ बजे घर से निकल गई थी। छात्रा की मां ने उसका पीछा भी किया, लेकिन छात्रा बंधे से नदी में कूद गई थी। काफी देर तलाश करने पर भी वह नहीं मिली। छात्रा के पिता ने अगले दिन अलीगंज थाने में आकाश के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। सोमवार दोपहर शहीद स्मारक के पीछे गोमती नदी में लोगों ने शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। अलीगंज पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed