फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of an employee found outside bathroom at garbage plant

Lucknow News: कूड़ा प्लांट में बाथरूम के बाहर पड़ा मिला कर्मचारी का शव

Fri, 13 Mar 2026 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Body of an employee found outside bathroom at garbage plant
काकोरी (लखनऊ)। घुरघुरी तालाब के पास बने शिवरी कूड़ा प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी कामता प्रसाद पांडेय का शव बृहस्पतिवार सुबह बाथरूम के बाहर पड़ा मिला। घुरघुरी तालाब चौकी इंचार्ज छत्रजीत सिंह के मुताबिक वह मूल रूप से सुल्तानपुर के आशापुर गांव के रहने वाले थे। वह शिवरी कूड़ा प्लांट में हेल्पर के पद पर तैनात थे और वहीं बने क्वार्टर में रहते थे। बेटे शुभम ने बताया कि पिता को शराब की लत थी। बुधवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने कमरे में चले गए थे। फिर बृहस्पतिवार की सुबह प्लांट के बाथरूम के बाहर उनका शव मिला। साथी कर्मचारियों ने उन्हें उठाकर देखा तो शरीर में कोई हरकत नहीं थी। बेटे शुभम ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया परिजनों की ओर से देर शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed