{"_id":"6aac530c2869bde7480607eb","slug":"body-of-a-young-man-found-on-the-stairs-of-a-two-storey-house-lucknow-news-c-13-lko1096-1925162-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो मंजिला मकान की सीढि़यों पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो मंजिला मकान की सीढि़यों पर मिला युवक का शव
Fri, 18 Sep 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
मनीष शर्मा की फाइल फोटो।
लखनऊ। दुबग्गा के छंदुईया खेड़ा में बृहस्पतिवार सुबह दो मंजिला मकान की सीढ़ियों पर मलिहाबाद के महमूदनगर निवासी मनीष शर्मा (32) का शव मिला। उनके पास इंजेक्शन, सिरिंज, लाइटर, जली हुई सिगरेट और शराब की खाली बोतल पड़ी मिली।
एसीपी काकोरी शकील अहमद के मुताबिक मनीष के भाई राहुल ने बताया कि भाई आलमबाग स्थित निजी कंपनी में काम करते थे। वह बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे ड्यूटी के लिए निकले थे। शाम करीब 7:30 बजे आलमबाग से घर के लिए रवाना हुए लेकिन पहुंचे नहीं। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह जॉगर्स पार्क के पास दो मंजिला मकान की सीढ़ियों पर उनका शव मिला। घटनास्थल के पास उनकी बाइक खड़ी थी। बाइक के नंबर के आधार पर दुबग्गा पुलिस ने उनसे संपर्क किया।
एसीपी के मुताबिक मनीष के बैग की तलाशी में पैथोलॉजी की कुछ रसीद मिली हैं। उनके बाएं हाथ पर इंजेक्शन लगाने के निशान भी मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत का कारण स्पष्ट होगा। दुबग्गा पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मनीष मकान में क्या करने गए थे इस बात का भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल घरवालों ने कोई आरोप भी नहीं लगाया है। मनीष के परिवार में पत्नी शालिनी और बेटी आस्था है।