{"_id":"6ad133afc25b83a3f004b063","slug":"body-found-hanging-in-a-room-man-she-lived-with-accused-of-harassment-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1969198-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव, साथ रहने वाले युवक पर प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव, साथ रहने वाले युवक पर प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन
कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव, साथ रहने वाले युवक पर प्रताड़ना का आरोप
सरोजनीनगर। विष्णुलोक कॉलोनी में किराये के कमरे में रहने वाली शांभवी सिंह उर्फ शुभी सिंह (18) का शव मंगलवार रात फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसके साथ रहने वाले युवक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति के मुताबिक, शांभवी मूलरूप से वाराणसी के भोजूबीर की रहने वाली थी। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद दो महीने पहले वह वाराणसी निवासी ऋषभ के साथ एसएससी की तैयारी करने लखनऊ आई थी। दोनों विष्णुलोक कॉलोनी में किराये के कमरे में रहते थे। उनके बगल के कमरे में वाराणसी निवासी हर्ष रहता है।
मंगलवार को शांभवी पूरे दिन दिखाई नहीं दी तो रात करीब आठ बजे हर्ष उसके कमरे के पास पहुंचा। कई बार आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला। उसने ऋषभ को फोन किया तो पता चला कि वह रविवार को नोएडा चला गया था। ऋषभ के कहने पर हर्ष ने वीडियो बनाते हुए दरवाजा तोड़ा। अंदर शांभवी का शव पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। हर्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम परिजन लखनऊ पहुंचे। उनका आरोप है कि ऋषभ पढ़ाई कराने की बात कहकर शांभवी को अपने साथ लाया था। करीब 10 दिन पहले शांभवी ने फोन पर प्रताड़ित किए जाने की बात भी बताई थी। शांभवी के पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। परिवार में मां के अलावा एक छोटा भाई और छोटी बहन है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है।