{"_id":"6714fa5de9453246930c4b8f","slug":"boating-expedition-on-ganga-from-kanpur-to-kolkata-from-today-lucknow-news-c-13-1-lko1020-921199-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कानपुर से कोलकाता तक गंगा पर नौकायन अभियान आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कानपुर से कोलकाता तक गंगा पर नौकायन अभियान आज से
विज्ञापन
लखनऊ। एनसीसी महानिदेशक के तत्वावधान में कानपुर से कोलकाता तक गंगा नदी पर विशेष नौकायन अभियान सोमवार से शुरू होगा। कानपुर स्थित अटल घाट पर सुबह अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। लखनऊ के नेवल एनसीसी कैडेट भी इस अभियान में शामिल हो रहे हैं।
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि 76वें गणतंत्र दिवस से पूर्व ‘भारतीय नदियां संस्कृतियों की जननी’ विषय पर यह नौकायन अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम एनसीसी निदेशालय के तीन प्रमुख चरणों में विभाजित किया गया है।
यूपी चरण के तहत इस अभियान को कानपुर से प्रयागराज, प्रयागराज से वाराणसी और वाराणसी से बक्सर में विभाजित किया गया है। यूपी चरण में इस अभियान दल में 12 अधिकारी और 216 एनसीसी सीनियर डिवीजन तथा सीनियर विंग नेवल एनसीसी कैडेट शामिल रहेंगे। कानपुर से कोलकाता तक सभी 17 एनसीसी निदेशालयों के कुल 528 नेवल विंग एनसीसी कैडेट डीके व्हेलर नौकाओं के साथ हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नमामि गंगे के तहत इस अभियान का उद्देश्य हमारी महान सभ्यता को जन्म देने और पोषित करने में नदियों की भूमिका को उजागर करना है। लोगों को जल संसाधनों की सुरक्षा, संरक्षण और पुनर्जीवन की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया जाएगा।