फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   board meeting of mlrc can good news

लखनऊ मेट्रो कुछ लोगों के लिए लाएगी दोहरी खुशखबरी

Tue, 05 May 2015 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 May 2015 05:16 PM IST
विज्ञापन
board meeting of mlrc can good news

मेट्रो रूट पर स्टेशनों के निर्माण के लिए जिन लोगों से उनकी जमीन ली जाएगी, उन्हें दोगुना मुआवजा मिल सकता है।

विज्ञापन


एलएमआरसी की मंगलवार को होने वाली अहम बोर्ड मीटिंग में मेट्रो रूट पर निजी जमीन लेने के लिए तय की गई दरों का अनुमोदन किया जाएगा।

बोर्ड मीटिंग में रोलिंग स्टॉक और सिग्नलिंग के लिए जिन कंपनियों की बिड चयनित की गई थी, उनमें से एक कंपनी के नाम को भी हरी झंडी दिए जाने की उम्मीद है।

सोलेशियम देने की तैयारी

board meeting of mlrc can good news

मेट्रो स्टेशनों के लिए ली जाने वाली जमीन के बदले में व्यापारियों को डीएम सर्किल रेट के मुताबिक जितना मुआवजा दिया जाएगा, साथ ही उतना ही धन पुनर्निर्माण (सोलेशियम) के लिए भी दिया जाएगा।

हाल ही में अर्जन कमेटी ने इस संबंध में फैसला किया था। रूट पर बनने वाले शुरुआती चार स्टेशनों की लोकेशन वाले इलाकों का डीएम सर्किल रेट तय किया गया था।

इसके बाद व्यापारियों में आशंका बनी हुई थी कि डीएम सर्किल रेट के मुताबिक केवल मुआवजा देकर उनकी जमीनें ले ली जाएंगी। मगर अब उनको सोलेशियम भी देने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed