फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Board Exam: Rules tightened, now medical leave will not be given during exams without CMO's permission

बोर्ड परीक्षा: नियमों में हुई सख्ती, परीक्षा के दौरान अब सीएमओ की अनुमति के बिना नहीं मिलेगी मेडिकल छुट्टी

Fri, 19 Jan 2024 06:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 19 Jan 2024 06:52 PM IST
सार

बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य, अध्यापक, केंद्र व्यवस्थापक आदि को यदि मेडिकल चाहिए होगा तो इसके लिए सीएमओ से पहले छुट्टी लेनी होगी। 

विज्ञापन
Board Exam: Rules tightened, now medical leave will not be given during exams without CMO's permission
बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बोर्ड परीक्षा के दौरान अब मेडिकल छुट्टी लेना मुश्किल होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य, अध्यापक, केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक को अब सामान्य रुप से मेडिकल छुट्टी नहीं मिलेगी। इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र चिकित्सा पर ही अवकाश दिये जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बोर्ड परिषद के आदेश का अनुपालन सभी कक्ष निरीक्षक व अन्य अधिकारियों को करना होगा। उन्होंने बताया फर्जी तरीके से अस्वस्थ्यता का प्रमाण पत्र बनवाकर छुट्टी ले लेते हैं, इसकी वजह से परीक्षा कराने में कठिनाई होती है।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा के लिए चयनित राजधानी के तीन पर्यवेक्षकों को इलाहाबाद बोर्ड परिषद में ट्रेनिंग दी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने राजकीय, अनुदानित व निजी इंटर कालेज के तीन पर्यवेक्षकों को बोर्ड परिषद भेजने की तैयारी के निर्देश दिये हैं। हालांकि, भेजे जाने वाले परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षकों के नाम का चयन अभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन


फरवरी माह से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरु होनी है। नकलविहिन परीक्षा कराने के लिए सभी पर्यवेक्षकों को ट्रेनिंग दी जानी है। 24 जनवरी को प्रदेश के हर जिलों से तीन-तीन पर्यवेक्षकों को इलाहाबाद बोर्ड परिषद पहुंचना है। बोर्ड परिषद के निर्देश पर राजधानी से भी तीन पर्यवेक्षकों की सूची तैयार की जा रही है। डीआईओएस के मुताबिक बोर्ड परिषद में ट्रेनिंग लेने वाले तीन पर्यवेक्षक ही राजधानी के अन्य पर्यवेक्षकों को परीक्षा कराने से संबंधित जानकारी देंगे। इसके लिए 27 जनवरी की तिथि प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि लखनऊ में 136 परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं। नकलविहिन परीक्षा कराने के लिए सभी स्तर पर तैयारियां कराई जा रही है। कंट्रोल रुम स्थापित होने की बात हो या सीसीटीवी लगाने की। इसके लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिये गये हैं। बोर्ड परीक्षा शुरु होने से पहले सभी स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली जाए। उन्होंने बताया कि केंद्र पर्यवेक्षकों परीक्षा की गोपनीयता के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed