फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BNA's Golden Jubilee Celebrations Begin Today

Lucknow News: बीएनए का स्वर्ण जयंती समारोह आज से

Sun, 05 Apr 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
BNA's Golden Jubilee Celebrations Begin Today
प्रेसवार्ता करते अध्यक्ष डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी व निदेशक बिपिन कुमार। -संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी (बीएनए) के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार से आठ दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह की शुरुआत होगी। सुबह 11 बजे अकादमी परिसर स्थित राज बिसारिया प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ दिवसीय समारोह का शुभारंभ करेंगे। 15 कलाकारों का सम्मान भी किया जाएगा।
यह जानकारी बीएनए के अध्यक्ष डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी और निदेशक बिपिन कुमार ने शनिवार को अकादमी में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। समारोह में प्रत्येक दिन दो नाटकों का मंचन किया जाएगा और कुल 16 नाटकों के मंचन होंगे।
विज्ञापन

डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि 10 अप्रैल को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। 22 करोड़ से ज्यादा की राशि से राज बिसारिया व बीएम शाह प्रेक्षागृहों का जीर्णोद्धार किया गया है जिसका लोकार्पण भी मुख्यमंत्री रविवार को करेंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य के अलावा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद रहेंगे। पहले दिन शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति अंतरराष्ट्रीय नर्तक विशाल कृष्णा देंगे। मुंबई के रंगकर्मी अवनीश मिश्रा के निर्देशन मेंं नाटक रिफंड का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

g 1975 में पड़ी थी बीएनए की नींव : अध्यक्ष ने बताया कि अकादमी की स्थापना वर्ष 1975 में महान साहित्यकार भारतेंदु हरिश्चंद्र की स्मृति में की गई थी। वर्ष 1976 से यहां नाट्य कला का व्यवस्थित प्रशिक्षण शुरू हुआ। 1981 में दो वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ किया गया, जिससे यह संस्थान देश के प्रमुख नाट्य प्रशिक्षण केंद्रों में शामिल हो गया। अकादमी के संस्थापक अध्यक्ष अमृतलाल नागर और संस्थापक निदेशक राज बिसारिया के प्रयासों से उत्तर भारत में आधुनिक रंगमंच को नई दिशा मिली। उन्होेंने बताया कि बीएनए में अभिनय, वॉइस एवं स्पीच, माइम, इम्प्रोवाइजेशन, स्टेज क्राफ्ट, लाइट डिजाइन, निर्देशन और प्रोडक्शन जैसे विभिन्न पहलुओं में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां भारतीय और पाश्चात्य रंगमंच का समग्र अध्ययन कराया जाता है। अकादमी में आधुनिक स्टूडियो थिएटर, दो सुसज्जित ऑडिटोरियम, पुस्तकालय, ऑडियो-विजुअल संसाधन, कंप्यूटर और इंटरनेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही विद्यार्थियों को फिल्म और टीवी प्रोडक्शन का प्रारंभिक प्रशिक्षण और इंटर्नशिप के अवसर भी दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed