फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   blooming faces in the rain

मानसूनी बारिस का सिलसिला जारी

Sun, 07 Jul 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
blooming faces in the rain
बहराइच। दो माह इंतजार के बाद शुक्रवार देर रात मानसून ने तराई में दस्तक दी थी। रविवार को भी झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

जंगली इलाकों में बारिश होने से बाजारों व कस्बों में जलभराव हो गया है। जबकि शहरी इलाकों में बूंदाबांदी होने के कारण उमस बढ़ने से लोग बेहाल दिखे।
हालांकि वर्षा से लोगों को काफी राहत भी मिली है। किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है। तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है।
तराई में मानसून ने 20 दिन देरी से दस्तक दी है। अमूमन 15 जून तक हर वर्ष मानसूनी वर्षा शुरू हो जाती थी। मगर इस वर्ष मानसून ने काफी इंतजार कराया।
इंतजार के बीच शुक्रवार को भारी बारिश शुरू हो गई। गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत का एहसास हुआ था। शनिवार को बरसात नहीं हुई।
मगर रविवार सुबह तेज धूप निकली। इसके बाद आसमान में बादल छा गए। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल दिखे। दोपहर तीन बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई।
जो रुक-रुककर करीब 20 मिनट तक जारी रही। मगर उमस से कोई राहत नहीं मिली। जंगल से सटे उर्रा और मिहींपुरवा बाजारों में बरसात से किसानों को राहत मिली है।
फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के विशेषज्ञ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी दो दिन तक इसी तरह वर्षा जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं।
वर्षा शुरू होने के साथ ही किसानों ने धान नर्सरी की रोपाई शुरू कर दी है। देर से आए मानसून के कारण किसानों में फसल पिछड़ने की आशंका जरूर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed