{"_id":"64d68b1bf59085f0b70d8fd4","slug":"blood-soaked-dead-body-of-a-middle-aged-man-found-in-the-drain-of-the-farm-raebareli-news-c-101-1-slko1032-2585-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खेत की नाली में मिला अधेड़ का खून से लथपथ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खेत की नाली में मिला अधेड़ का खून से लथपथ शव
Sat, 12 Aug 2023 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
हत्या की आशंका, ढाबे में करता था काम
फोटो संख्या 42
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को अधेड़ का खून से लथपथ शव मिला। इस वजह से हत्या कर फेंके जाने की आशंका है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के महुंआहार गांव के पास शुक्रवार को खेत की नाली में शव पड़ा मिला। शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान पाए गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। अधेड़ की पहचान हरचंदपुर थाना क्षेत्र के टिगना गांव के रामबहादुर (50) के रूप में हुई है। वह डलमऊ के एक ढाबे में खाना बनाने का काम करता था। कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि उसके माथे पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल का कहना है कि ढाबा मालिक ने बताया कि रोज की तरह रामबहादुर शाम को टहलने निकला था। सुबह तक न लौटने पर उसकी खोजबीन की जा रही थी।
शारदा नहर में बुजुर्ग ने लगाई छलांग
रायबरेली। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में घरेलू कलह से परेशान बुजुर्ग काकोरे (95) ने शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी। आसपास मवेशी चरा ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं गया। वैनी मजरे बेनी कामा गांव निवासी काकोरे परिवारिक कलह से परेशान था।
विज्ञापन
मारपीट में पांच महिलाएं घायल
ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में मारपीट की घटनाओं में पांच महिलाएं घायल हो गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दलापुर मजरे पट्टी रहस कैथवल गांव निवासी सूरजकली व संजय के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से सूरजकली व उसकी बेटी खुशबू को चोटें आईं। दूसरे पक्ष से संजय की पत्नी रीता को चोटें आईं। दूसरी घटना में पूरे प्रताप मजरे किसुनदासपुर गांव निवासी बिटाना का उसकी देवरानी सुनीता से पारिवारिक विवाद चल रहा है। दरवाजे पर मिट्टी खोदने की बात को लेकर दोनों आपस में भिड़ गईं। एक-दूसरे को डंडे से जमकर पीटा। इससे दोनों घायल हो गईं। कोतवाल आदर्श कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।