फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blood donated in Bachhrawan, woman died in Lucknow

Lucknow News: बछरावां में ब्लड चढ़ाया, लखनऊ में महिला की मौत

Wed, 30 Aug 2023 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Blood donated in Bachhrawan, woman died in Lucknow
पति ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में नर्सिंगहोम संचालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को एक और मामला डीएम के सामने पहुंचा। बछरावां क्षेत्र के रहने वाले रामकिशुन ने डीएम को शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया कि उसने अपनी पत्नी राज कुमारी को इलाज के लिए बछरावां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप लगाया कि बीती 19 मार्च को पत्नी को भर्ती कराया तो चिकित्सक ने ब्लड मंगवाया। आरोप है कि ब्लड लाने के बाद रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक चढ़ाया गया। ब्लड चढ़ाने के दौरान ही पत्नी की हालत खराब हो गई। 20 मार्च को निजी अस्पताल के चिकित्सक ने पत्नी की हालत खराब होने पर उसे लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित का आरोप है कि ब्लड चढ़ाने में गड़बड़ी के कारण ही पत्नी की मौत हुई है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने सीएमओ को मामले की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जो भी शिकायत है उसकी जांच कराकर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed