{"_id":"66467bd3df593e088f0a07fd","slug":"blood-bank-running-without-medical-officer-shravasti-news-c-104-1-srv1002-104874-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिना मेडिकल अफसर चल रहा ब्लड बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिना मेडिकल अफसर चल रहा ब्लड बैंक
Fri, 17 May 2024 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 17 May 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में संचालित ब्लड बैंक रक्तदाताओं के साथ ही कर्मचारियों की कमी झेल रहा है। कर्मियों की कमी का असर ब्लड बैंक में रक्त भंडारण पर भी पड़ रहा है।
संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा परिसर में मेडिकल अफसर के स्वीकृत तीन पदों के सापेक्ष एक भी तैनाती नहीं है। मेडिकल अफसर ही रक्तदाता की जांच कर उनके स्वस्थ होने की पुष्टि करके रक्त निकालने का भी इंतजाम करता है। किंतु मेडिकल अफसर की तैनाती न होने से इस प्रक्रिया में चिकित्सकों की मदद लेनी पड़ती है। वहीं ब्लड बैंक में एक स्टाफ नर्स के पद की स्वीकृति है, किंतु तैनाती नही है। जिससे स्टाफ नर्स का काम अन्य कर्मियों से कराया जाता है।
मेडिकल अफसर व स्टाफ नर्स के खाली पदों को भरने के लिए पत्राचार किया गया है। शीघ्र ही रिक्त पद भरने की उम्मीद है।
- डॉ. रामगोपाल, सीएमएस