फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Block officials not serious about greenery, dried up plants

Lucknow News: हरियाली के प्रति गंभीर नहीं ब्लॉक के अधिकारी, सूख गए पौधे

Sat, 29 Jul 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 29 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Block officials not serious about greenery, dried up plants
रायबरेली। दीनशाह गौरा ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए गंभीर नहीं है। इसकी सच्चाई देखनी है, तो ब्लॉक परिसर में कड़ी धूप में रखे पौधों को देखकर लगाया जा सकता है। इनके लिए पानी तक नसीब नहीं हो हुआ। खुले में रखे पौधों की पत्तियां मवेशी खा गए। यही नहीं ग्राम पंचायतों में जो पौधे लगवाए गए हैं, उसमें भी आधे से ज्यादा पौधे पानी के अभाव में सूख गए।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र की 43 ग्राम पंचायतों में 91 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य था। 22 जुलाई को 78 हजार पौधे रोपित किए गए। शेष पौधे ब्लॉक परिसर में रखवा दिए गए। इसमें ज्यादातर पौधों को मवेशी खा गए, जो बचे पौधे हैं, वह पानी के अभाव में सूख रहे हैं। यही नहीं ग्राम पंचायतों में जो पौधे लगवाए गए हैं, उसमें भी अधिकांश पौधे सूख गए। पौधरोपण के बाद बारिश नहीं हुई। सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए, न ही पौधों में पानी डलवाया गया है। ब्लॉक के अधिकारी व कर्मचारी अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए भले ही पौधरोपण कराया, लेकिन देखरेख के कोई इंतजाम नहीं किए गए। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अफसर पर्यावरण को हराभरा बनाने के लिए कितना फिक्रमंद है। खंड विकास अधिकारी अशोक सचान ने बताया कि लक्ष्य के सापेक्ष 78 हजार पौधे लगवाए गए है। शेष पौधे 15 अगस्त तक रोपित कराए जाएंगे। ब्लॉक परिसर में पेड़ की छांव में पौधे रखवाए गए हैं। पानी डलवाया जाता, ताकि पौधे सूखने न पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed