फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blast in a crackers factory in Bahraich.

Bahraich: अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके से गूंज उठा इलाका, चार घायल

Sun, 05 Mar 2023 02:48 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Mar 2023 02:48 PM IST
सार

बहराइच की अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए जबरदस्त धमाके से इलाका गूंज उठा। हादसे मे चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Blast in a crackers factory in Bahraich.
धमाके में घायल हुए लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच जिले के रामपुर धोबिया बाजार में रविवार सुबह अवैध पटाखा फैक्टरी में गोला बनाते समय धमाका हो गया। धमाके की गूंज आसपास क्षेत्रों में भी सुनने को मिली। धमाके में एक बालक समेत चार लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार निवासी जुम्मन घर में अवैध पटाखा बनाने का कारोबार करता है। सहालग होने के चलते इस समय प्रतिदिन पटाखा घर के अंदर बनता है। रविवार को जुम्मन घर में ही पटाखा बना रहा था तभी अज्ञात कारणों से विस्फोट हो गया। विस्फोट के चलते एक बालक और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा संघ परिवार, 2024 में 80 के लक्ष्य पर बनेगी रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निर्माण की प्रगति देखकर निहाल हुए संत-धर्माचार्य, बोले- 500 साल के संघर्ष के बाद आया है दिव्य अवसर


विस्फोट की जानकारी पर खैरीघाट के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी और चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। इनमें सभी महिलाओं की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि पटाखा बनाते समय विस्फोट हुआ है। मामले की जांच चल रही है। रामपुर धोबिया बाजार में पटाखा फैक्टरी से विस्फोट इतना जबरजस्त था कि आसपास गांव के लोगों के कानों तक धमाके की गूंज पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed