{"_id":"6714f53e104cb106a60a2ffd","slug":"blade-attack-on-woman-sleeping-in-the-house-lucknow-news-c-13-knp1050-921096-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घर में सो रही महिला पर ब्लेड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घर में सो रही महिला पर ब्लेड से हमला
Sun, 20 Oct 2024 05:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के हसियामऊ में शनिवार रात दो बदमाशों ने घर में सो रही महिला पर ब्लेड से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले।
पार के खुशहालगंज गांव निवासी इकबाल हसन का हसियामऊ की रिफा कॉलोनी में दूसरा मकान है। उनके मुताबिक रिफा कॉलोनी में पत्नी रजिया व छोटा बेटा भूरे व बड़े बेटे की पत्नी शबाना रहती है। शनिवार रात बहू मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रही थी। रात करीब साढ़े दस बजे काले कपड़े पहने दो नकाबपोश पड़ोसी की दीवार फांदकर उनके घर में घुस गए। दोनों कमरे में पहुंचे ही थे कि बहू की आंख खुल गई। शोर मचाने पर दोनों ने ब्लेड से बहू के चेहरे व हाथ पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब पत्नी रजिया, बेटा व किरायेदार ऊपर पहुंचे तो दोनों भाग निकले। आशंका है कि बदमाश लूट के इरादे से घुसे थे। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सिर्फ एक ही युवक घर में घुसा था। लूट के प्रयास की बात सामने नहीं आ रही है।