फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   blackmailing with a girl after rape

किशोरी को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर आपत्तिजनक वीडियो-फोटो बनाने वाला दबोचा

Sun, 27 Sep 2020 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
blackmailing with a girl after rape
इंदिरानगर निवासी 15 वर्षीय किशोरी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद आपत्तिजनक वीडियो व फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग व शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी की मां की तरफ से एफआईआर दर्ज कर आरोपी बशीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी उत्तरी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि बशीर खान किशोरी के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया में डालकर बदनाम करने की धमकी देकर उससे मनमाना काम कराता था।
विज्ञापन

एडीसीपी ने बताया कि किशोरी इंदिरानगर में किराए के मकान में रहती है। उसकी मां का आरोप है कि उसी मकान में किराए पर रहने वाले बशीर खान से पारिवारिक संबंध हो गए। बशीर मूलरूप से बस्ती के लालगंज स्थित महासो गांव का रहने वाला है। दोनों के घर वालों का एक-दूसरे के यहां आना-जाना होने लगा। महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी भी अक्सर बशीर के घर चली जाती थी। एक दिन बशीर ने उसकी बेटी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेटी बेसुध हो गई तो उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे और वीडियो बनाया। इसके बाद उसने फोटो और वीडियो उसे दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने बच्ची को डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बनाए। इनकार करने या शिकायत करने पर उसने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बदनाम करने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि बशीर खान अक्सर उसकी बेटी को अपने साथ बाहर ले जाता था। इस दौरान वह उसे पूरा-पूरा दिन होटल में रखता और अपने परिचितों व करीबियों से संबंध बनवाता। वह उसे कई बार अपने साथ कुछ दिनों के लिए बस्ती लेकर चला जाता था। किशोरी ने मां से अपने साथ हो रही आपबीती की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इंदिरानगर थाना में बशीर खान के खिलाफ बेटी से रेप, गाली-गलौज, धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई। मामले की विवेचना गाजीपुर पुलिस कर रही थी। पुलिस ने शनिवार को बशीर खान को दबोच लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल पॉलीटेक्निक चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक विजय शंकर सिंह, गाजीपुर सर्किल की क्राइम टीम के मुख्य आरक्षी नागेंद्र और आरक्षी प्रदीप चौधरी को 2500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की आपत्तिजनक फोटो खींच पति को भेजे
गोमतीनगर पुलिस ने घरों में कामकाज करने वाली महिला की आपित्तजनक फोटो खींचकर उसके पति को वॉट्सएप करने वाले रामू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह ने बताया कि रामू मूलरूप से हरदोई के तेतौरा जोगीपुर गांव का है और यहां विपुलखंड एक स्थित प्लाट में झोपड़ी बनाकर रहता है। वह मजदूरी करता है और पास ही एक खाली प्लॉट पर रहने वाली महिला के संपर्क में है। उसने महिला के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की। महिला ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया तो उसने फोटो और वीडियो फेसबुक तथा वॉट्सएप पर डालने की चेतावनी दी।

महिला ने उसकी बात फिर भी नहीं मानी तो रामू ने उसके पति के वॉट्सएप नंबर पर फोटो भेज दिए। पति ने फोटो देखे तो होश उड़ गए। इसके बाद महिला ने शुक्रवार को रामू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि रामू ने उसे नशीली दवा खिलाकर बेसुध कर दिया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। पुलिस ने रामू को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed