फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blackmailed and raped a teenager for eight days

Lucknow News: ब्लैकमेल कर किशोर से आठ दिन तक किया दुष्कर्म

Tue, 04 Nov 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 04 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Blackmailed and raped a teenager for eight days
प्रतीकात्मक तस्वीर।
बख्शी का तालाब। बीकेटी के एक गांव निवासी 11 वर्षीय किशोर को ब्लैकमेल कर विनय ने आठ दिनों तक दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी होने पर जब किशोर के पिता ने शिकायत की तो आरोपी व दस अन्य लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। आरोपियों ने घर में घुस कर महिलाओं को भी पीटा और कपड़े फाड़ डाले। बीकेटी पुलिस ने रविवार को 11 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

किशोर के पिता के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से बेटा घर में गुमसुम रह रहा था। वह अचानक डर जाता था। 31 अक्तूबर को जब उन्होंने बेटे से इसका कारण पूछा तो वह फूट-फूट कर रोने लगा। बेटे ने बताया कि विनय के पास उसका एक वीडियो है। इसके जरिये विनय ब्लैकमेल कर उसके साथ आठ दिन से दुष्कर्म कर रहा है। यह सुनकर पिता के होश उड़ गए। वह आरोपी के पिता राम सिंह से शिकायत करने उसके घर जा रहे थे। आरोप है कि तभी रास्ते में राम सिंह, उसके परिवार की सपना सिंह, हनुमान सिंह, बलवान सिंह, रामबहादुर सिंह, हर्षित सिंह, शिवांश सिंह, यश सिंह, पूनम सिंह और नीलम ने उन्हें पीट दिया।
विज्ञापन

लात-घूसों से महिलाओं को बुरी तरह से पीटा

पीड़ित के पिता ने बताया आरोपियों ने पीटने के बाद उनके घर पर हमला कर दिया। घर में मौजूद महिलाओं को आरोपियों लात-घूसों से बुरी तरह से पीटा। आरोपियों ने महिलाओं से छेड़छाड़ की। पिटाई के कारण सभी को काफी चोटें आईं। आरोपी महिलाओं को हत्या की धमकी देकर वहां से चले गए। इलाज कराने के बाद पिता ने रविवार को थाने बीकेटी पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed