फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Blackmailed a student and extorted Rs 8 lakh

Lucknow News: छात्रा को ब्लैकमेल कर आठ लाख रुपये वसूले

Tue, 09 Dec 2025 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Blackmailed a student and extorted Rs 8 lakh
लखनऊ। बीकेटी के एक गांव में रहने वाली बीए तृतीय वर्ष की छात्रा को सहेली ने अमन प्रीत के तीन व्हाट्सएप नंबर देकर बातचीत करने के लिए उकसाया। छात्रा ने बातचीत शुरू की तो युवक ने भरोसे में लेकर उसका अश्लील वीडियो व फोटो हासिल कर ली। फिर छात्रा को ब्लैकमेल कर आठ लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद और रुपये मांगे तो छात्रा ने परिजन को सारी बात बताई। छात्रा के भाई ने बीकेटी थाने में बहन की सहेली व अमन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बीकेटी संजय सिंह के मुताबिक धमकी से डरी छात्रा ने घर से जेवर और नकदी चोरी की। इससे मिले आठ लाख रुपये पहले अपने खाते में और फिर अमन के बताए अकाउंट में ट्रांसफर किए। छात्रा के भाई के अनुसार बहन ने और रकम देने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसे फोन कर धमकी दी। उनके पिता को भी कॉल कर धमकाया कि रुपये नहीं मिले तो छात्रा का वीडियो व फोटो रिश्तेदारों को भेज देगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि सर्विलांस की मदद से अमन का पता लगाया जा रहा है। छात्रा की सहेली को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed