{"_id":"58df55db4f1c1b866b63e4bc","slug":"black-paint-on-muslim-leader-who-favours-ram-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर के पक्ष में पोस्टर लगवाने वाले मुस्लिम नेता के चेहरे पर पोती कालिख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर के पक्ष में पोस्टर लगवाने वाले मुस्लिम नेता के चेहरे पर पोती कालिख
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Apr 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
मंदिर के पक्ष मे लगे पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के अलीगंज के कपूरथला में दोपहर नमाज पढ़कर निकले नेता के चेहरे पर अराजकतत्वों ने कालिख पोत दी। पीड़ित नेता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
श्रीराम मंदिर निर्माण मुस्लिम कारसेवक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी आजम खां ने बताया कि वह दोपहर दो बजे कपूरथला स्थित मस्जिद से नमाज पढ़कर निकले। उनके साथ सुरक्षाकर्मी और चालक भी था।
इस दौरान एक युवक आया और उनके चेहरे पर कालिख पोत कर भाग गया। चालक और सुरक्षाकर्मी ने उसे दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन, वह फरार हो गया। इसके बाद वह अलीगंज थाने गए। वहां उन्होंने पुलिस को सारी घटना बताई।
विज्ञापन
एसओ अलीगंज अरुण कुमार ने बताया कि आजम खां की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
श्रीराम मंदिर निर्माण का पूरे शहर में लगाया है पोस्टर
आजम खां ने एक मंच बनाया है। यह श्रीराम मंदिर निर्माण मुस्लिम कारसेवक मंच के नाम से है। मंच का कार्यालय मामा चौराहे कुर्सी रोड पर बनाया है।
राजधानी के प्रमुख चौराहों पर पोस्टर व बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। इसमें अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की बात कही है। आजम खां ने पुलिस को बताया कि इस मामले को लेकर कई कट्टरपंथी उनके विरोध में है। उन्हीं के इशारे पर यह अराजकता की गई है।