{"_id":"826201c20429813640066b8f88e3ccfc","slug":"black-out-in-gomtinagar-and-ashiyana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमतीनगर और आशियाना में बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमतीनगर और आशियाना में बत्ती गुल
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 28 Jul 2014 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर और आशियाना कॉलोनी में रविवार को घंटों बत्ती गुल रही। यह बिजली संकट 11 केवी एवं एलटी लाइन के तार टूटने के कारण का उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन
लोगों ने तार टूटने की उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन चार घंटे के बाद तक किसी ने बिजली चालू करने की सुध नहीं ली।
गोमतीनगर के विराज एवं विनम्र खंड में शाम को तेज हवा के झोकों के कारण एलटी एवं 11 केवी लाइन के कई तार टूट गए।
इसके चलते रात 8 बजे तक दोनों खंडों का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूबा रहा।
लोगों ने बताया कि इलाकाई इंजीनियरों को मोबाइल पर तार टूटने की सूचना दे दी गई पर टूटे तार को सही करने कोई नहीं पहुंचा। टूटे तार के चलते दूसरे हिस्से की बत्ती भी बंद कर दी गई।
विज्ञापन
वहीं आशियाना कॉलोनी में भी सेक्टर के-1 में दोपहर 12:30 बजे एलटी लाइन के तार टूट गए, जिससे अपराह्न 3 बजे तक बिजली बंद रही।
राजाजीपुरम ओल्ड उपकेंद्र के राम विहार इलाके में दोपहर 12 से अपराह्न 3:30 बजे तक बिजली संकट बना रहा।
लोगों ने बताया कि टूटे तार को सही करने के लिए उपकेंद्र पर कर्मचारी न होने का बहाना बताया गया।
जबकि मोहनलालगंज के सिसेंडी में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली ठप रही। यहां पर भी 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटने से बिजली संकट रहा।