Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP's new state headquarters to have residential complex and hi-tech hall

Lucknow News: भाजपा के नए प्रदेश मुख्यालय में होगा आवासीय परिसर और हाईटेक हॉल

Sun, 07 Jun 2026 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
BJP's new state headquarters to have residential complex and hi-tech hall
लखनऊ। जियामऊ में बनने वाला भाजपा के नया प्रदेश मुख्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें दूरदराज से आने वाले कार्यकर्ताओं व संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सुविधा के लिए इमारत में आवासीय परिसर भी बनाया जाएगा। इससे जरूरत पड़ने पर वे वहां रुक सकेंगे। भाजपा संगठन के पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों और प्रकोष्ठों के प्रभारियों के लिए अलग से विशेष कक्ष और एक भव्य स्वागत कक्ष भी तैयार किया जाएगा। मीडिया और जनसंचार को ध्यान में रखते हुए इसमें आधुनिक प्रेस रूम व कॉन्फ्रेंस के लिए हाईटेक हॉल का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी बैठकें और समन्वय स्थापित करने के लिए एक विशाल हॉल भी तैयार किया जाएगा। वर्तमान में विधानसभा के सामने भाजपा का मुख्यालय है। यहां जगह की कमी है, जिससे बड़े कार्यक्रमों के दौरान अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में जियामऊ में बनने वाले मुख्यालय से इस समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन

रणनीतिक रूप से बेहद अहम है लोकेशन
भाजपा का नया प्रदेश मुख्यालय भौगोलिक और रणनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। यह न सिर्फ प्रस्तावित नई विधानसभा के बेहद करीब होगा, बल्कि यह उस मुख्य मार्ग पर स्थित है, जो सीधे मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय तक जाता है। इस नए मुख्यालय के बनने से भाजपा के सांगठनिक कार्यों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed