फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will win Ghosi bypoll claims Om Prakash Rajbhar.

Ghosi Bypoll: राजभर का दावा- घोसी उप चुनाव में सपा की हार तय, अखिलेश यादव हताश

Thu, 07 Sep 2023 12:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Sep 2023 12:24 PM IST
सार

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि सपा घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हार रही है। इसे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हताश हैं।

विज्ञापन
BJP will win Ghosi bypoll claims Om Prakash Rajbhar.
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि घोसी उप चुनाव में सपा की हार तय है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल किया कि जीत पर इतना ही भरोसा था तो एसी में बैठे रहने वाले रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव को गांव-गांव घूमने को क्यों मजबूर हुए? उन्होंने अखिलेश पर भी तंज कसा कि सपा अध्यक्ष कभी उप चुनाव में प्रचार करने नहीं जाते थे, लेकिन घोसी में उन्हें आने के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन


राजभर बुधवार को यहां अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुभासपा जब से एनडीए का हिस्सा बनी है, तभी से सपा अध्यक्ष को हार का डर सताने लगा है। अखिलेश, रामगोपाल और शिवपाल के चेहरे पर हार की हताशा दिखने लगी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का बढ़ रहा इंतजार, लखनऊ से दिल्ली तक दौड़ लगा रहे दावेदार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - खौफनाक हादसा: लोगों को चीरते हुए बस के अंदर घुसी डीसीएम की सरिया, जेसीबी बुलाकर काटनी पड़ी बस, तस्वीरें


उन्होंने सपा और बसपा पर सत्ता में रहने के दौरान दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों दल के नेताओं को सिर्फ चुनाव में इन जातियों की चिंता होती है, लेकिन राजनीतिक हिस्सेदारी देने की बात आती है तो दोनों दल चुप्पी साध लेते हैं। इस दौरान राजभर ने कई जिलों से आए दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed