फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will win 50 to 54 seats in first phase of Uttar Pradesh Election 2022.

UP Election 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद का दावा - पहले चरण में 50 से 54 सीटें जीतेगी भाजपा

Fri, 11 Feb 2022 03:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 11 Feb 2022 03:34 PM IST
सार

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि जमीन पर भाजपा की लहर चल रही है। भाजपा पहले चरण में 50 से 54 सीटें जीतेगी।

विज्ञापन
BJP will win 50 to 54 seats in first phase of Uttar Pradesh Election 2022.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि पहले चरण की 58 में से 50 से 54 सीटों पर भाजपा जीतेगी। गुरुवार को पहले चरण का मतदान खत्म होने के बाद पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भाजपा की लहर देखकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को न नींद आएगी और न ही सपना आएगा।

विज्ञापन


मौर्य ने कहा कि मतदाताओं का उत्साह बताता है कि उन्होंने सत्तारूढ़ दल भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। जनता ने सुशासन, कानून व्यवस्था के नाम पर भाजपा को वोट दिया है। सपा, बसपा और कांग्रेस के बीच दूसरे नंबर की लड़ाई है। भाजपा को वर्ष 2017 की तरह वर्ष 2022 में भी अप्रत्याशित सफलता मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा मुखिया ने बृहस्पतिवार को ही हार मान ली है। उन्होंने नेताओं को टीवी पर बयान देने से भी रुकवा दिया है। हार का डर उनके दूसरे सहयोगी पर इस कदर था कि वो वोट डालने ही नहीं गया। उन्होंने कहा कि कैराना से काशी तक भाजपा की लहर चलेगी। जनता अब सपा व बसपा को मौका नहीं देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed