फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will start mera postcard PM ko campaign from today.

यूपी: भाजपा का ‘मेरा पोस्टकार्ड पीएम को’ अभियान आज से, करीब 40 लाख कार्ड भेजने का मकसद

Thu, 07 Oct 2021 11:26 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Oct 2021 11:26 AM IST
सार

गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश का प्रधानमंत्री बनने तक पीएम मोदी 20 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। इसे लेकर भाजपा गुरुवार से ‘मेरा पोस्टकार्ड पीएम को’ अभियान शुरू करने वाली है।

विज्ञापन
BJP will start mera postcard PM ko campaign from today.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री पद तक 20 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर सात अक्तूबर को भाजपा की ओर से ‘मेरा पोस्टकार्ड पीएम को’अभियान शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


पार्टी के महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रत्येक बूथ पर आयोजित होने वाले अभियान में कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री को शुभकामना संदेश के साथ पोस्टकार्ड भेजेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने बताया कि पार्टी के प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र तथा बूथ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ सांसद, विधायक, महापौर, नगरीय निकायों के अध्यक्ष व सदस्य भी बूथ पर पहुंचकर मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ से करीब 20 पोस्टकार्ड पीएम को भेजे जाएंगे। इस तरह प्रदेश भर से 30 से 40 लाख पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed