{"_id":"5f796c7e8ebc3e9bbf6b365b","slug":"bjp-will-start-election-campaign-on-assembly-by-election-seats-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव वाली सीटों पर आज से जुटेगी भाजपा, सीएम व प्रदेश अध्यक्ष करेंगे कार्यकर्ताओं से बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव वाली सीटों पर आज से जुटेगी भाजपा, सीएम व प्रदेश अध्यक्ष करेंगे कार्यकर्ताओं से बात
Sun, 04 Oct 2020 12:02 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी रविवार से विधानसभा उपचुनाव वाली सीटों पर चुनावी अभियान में जुटेगी। पहले चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह चुनाव वाली सभी सात सीटों के बूथस्तर तक के कार्यकर्ताओं से बात करके चुनावी तैयारियों के बारे में जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
साथ ही आगे के कार्यक्रमों और योजना के बारे में समझाएंगे। रविवार को पहले दिन अमरोहा की नौगांव सादात क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष बातचीत करेंगे। जानकारी के अनुसार यह बातचीत वर्चुअल होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सीट के मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों के बारे में फीडबैक लेंगे।
विज्ञापन
बूथ कमेटियों की स्थिति के साथ मतदाताओं और पिछली बार वहां राजनीतिक दलों को मिले वोटों की जानकारी लेंगे। साथ ही उन्हें चुनावी टिप्स देंगे। इसी के साथ उन्हें मतदाताओं से संपर्क और मतदान वाले दिन बूथ तक लाने की जिम्मेदारी के बारे में समझाएंगे।
विज्ञापन
सभी सात सीटों के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद के बाद पार्टी की तैयारी कोविड गाइड लाइन के तहत लोगों से संपर्क व संवाद की है। इसके बाद वर्चुअल सभाएं करने की तैयारी है। जहां तक प्रत्यक्ष सभाओं की बात है तो अभी इस बारे में विचार-विमर्श चल रहा है ताकि कोविड की गाइड लाइन का उल्लंघन न हो।