फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will show the achievements of Yogi government by knocking from house to house from today

आज से घर घर दस्तक देकर योगी सरकार की उपलब्धियां बताएगी भाजपा

Thu, 25 Mar 2021 11:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 25 Mar 2021 11:50 AM IST
विज्ञापन
BJP will show the achievements of Yogi government by knocking from house to house from today
प्रदेश सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियां गिनाने के लिए बृहस्पतिवार से प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद और भाजपा के पदाधिकारी घर-घर दस्तक देंगे। भाजपा की ओर से प्रदेश सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की अंतिम कड़ी में बूथ संपर्क अभियान 25-26 मार्च को चलेगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गौतमबुद्ध नगर के बूथों पर जनसंपर्क करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश मंत्री संजय राय ने बताया कि दो दिवसीय बूथ संपर्क अभियान में कार्यकर्ता योगी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता दरबार में जाएंगे। लोगों को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हुए विकास, रोजगार, कानून व्यवस्था, औद्योगिक निवेश, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में हुए सुधार, शिक्षा के स्तर बढ़ोतरी सहित अन्य मुद्दों की जानकारी जनता को देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वित्तमंत्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर,  ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह प्रतापगढ़, कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह, ब्रजेश पाठक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक लखनऊ, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा, सांसद सुब्रत कन्नौज में योगी सरकार की विकास पुस्तिका लेकर घर-घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed