{"_id":"6195df253dd7393a4c7e1882","slug":"bjp-will-prepare-its-manifesto-on-people-s-suggestions","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: जनता की राय पर तैयार होगा भाजपा का घोषणा पत्र, अरविंद कुमार शर्मा बने समिति के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: जनता की राय पर तैयार होगा भाजपा का घोषणा पत्र, अरविंद कुमार शर्मा बने समिति के सदस्य
Thu, 18 Nov 2021 10:35 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:35 AM IST
सार
भाजपा ने यूपी चुनाव 2022 के घोषणा पत्र के लिए प्रदेश की जनता से सुझाव मांगे हैं। विधान परिषद सदस्य और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा को भी घोषणा पत्र समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र प्रदेश की जनता के सुझावों के आधार पर तैयार किया जाएगा। पार्टी की घोषणा पत्र समिति ने जनता से सुझाव और प्रस्ताव मांगे है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की अध्यक्षता में गठित समिति की आयोजित बैठक में की घोषणा पत्र के लिए जनता से सुझाव और प्रस्ताव आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। वित्त मंत्री ने बताया कि कोई भी व्यक्ति व्हाट्सएप नंबर 8737032031 या ईमेल पर सुझाव दे सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. पुष्कर मिश्रा के नाम भी प्रस्ताव भेजे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि समिति की अगली बैठक 4 दिसंबर को रखी गई है।
विज्ञापन
अरविंद शर्मा समिति के सदस्य नियुक्त
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद सदस्य और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा को भी घोषणा पत्र समिति का सदस्य नियुक्त किया है।