फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will give Diwali gifts to its activists in Uttar Pradesh.

यूपी: अपने 30 लाख कार्यकर्ताओं को दिवाली गिफ्ट देगी भाजपा, सारी तैयारियां पूरी

Thu, 28 Oct 2021 05:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Oct 2021 05:32 PM IST
सार

भाजपा यूपी के अपने 30 लाख कार्यकर्ताओं को दिवाली का स्पेशल उपहार देगी। इसके लिए पूरी योजना बना ली गई है।

विज्ञापन
BJP will give Diwali gifts to its activists in Uttar Pradesh.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने और उन्हें चुनाव के लिए सक्रिय करने के लिए दिवाली का तोहफा देकर उन्हें अपनेपन का एहसास करवाएगी। भाजपा यूपी के अपने 30 लाख कार्यकर्ताओं को दिवाली पर तोरण द्वार और कमल रूपी दिये उपहार में देगी।

विज्ञापन


इस कोशिश से भाजपा का मकसद कार्यकर्ताओं को अपनेपन का एहसास दिलाकर सक्रिय करना है। इसके लिए पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की लिस्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के लिए दिवाली गिफ्ट का वितरण चुनौती भी है। इसलिए इस काम में भाजपा के सभी प्रकोष्ठों और मोर्चा पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी जा रही है। इसके लिए भाजपा के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को पात्र माना गया है। इस संबंध में शीर्ष नेतृत्व ने निर्देश दिया है कि कोई भी कार्यकर्ता छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भाजपा के प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता भाजपा परिवार की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। हम एक साथ काम करते हैं और पार्टी को मजबूत बनाते हैं। हमारे यहां दिवाली पर उपहार देने की परंपरा रही है। इस बार भी पार्टी नेतृत्व की तरफ से कार्यकर्ताओं को उपहार दिया जाएगा।


भाजपा यूपी चुनाव को लेकर बूथों को मजबूत बनाने का काम कर रही है। 11 सितंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी में बूथ विजय अभियान की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed