फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will contest panchayat elections on the basis of government's achievements

सरकार की उपलब्धियों के दम पर पंचायत चुनाव लड़ेगी भाजपा 

Wed, 30 Sep 2020 10:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 30 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
BJP will contest panchayat elections on the basis of government's achievements
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

पंचायत चुनाव में भाजपा केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों के दम पर चुनाव मैदान में उतरेगी। भाजपा के कार्यकर्ता हर बूथ पर जीत का लक्ष्य के साथ सरकार की उपलब्धियां लेकर गांव-गांव में घर-घर दस्तक देंगे। बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक अक्तूबर से पंचायत चुनाव की मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू होगा। भाजपा के बूथ लेवल कमेटी के सदस्यों को अपने क्षेत्र के एक-एक मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी ताकि वे गांव में घर घर जाकर उनकी जानकारी मतदाताओं को दे सकें। उन्होंने पंचायत चुनाव से जुडे़ पार्टी पदाधिकारियों को क्षेत्रों में लगातार प्रवास करने को कहा। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों के बूते भाजपा पंचायत चुनाव में भी ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर  5 से 10 अक्तूबर तक प्रशासनिक मंडल और 15 से 20 अक्तूबर तक जिला स्तर पर पार्टी की ओर से बैठक आयोजित की जाएगी।


बैठक में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, रामनरेश अग्निहोत्री, रमाशंकर पटेल, विपिन वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और प्रदेश मंत्री संजय राय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed