फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will connect with youth and students in Uttar Pradesh to support one nation-one election

UP News: एक राष्ट्र-एक चुनाव के समर्थन के लिए युवाओं-छात्रों को जोड़ेगी BJP, संगठन महामंत्री बोले- योजना तैयार

Mon, 25 Aug 2025 07:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Aug 2025 07:38 AM IST
सार

एक राष्ट्र-एक चुनाव के समर्थन के लिए भाजपा उत्तर प्रदेश में युवाओं और छात्रों को जोड़ेगी। इसके लिए विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
BJP will connect with youth and students in Uttar Pradesh to support one nation-one election
यूपी भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान के समर्थन के लिए छात्रों और युवाओं को जोड़ेगी। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को अभियान को गति प्रदान करने के लिए आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों के संदर्भ में व्यापक विचार-विमर्श करते हुए रणनीति तय की गई। पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान समिति के प्रदेश के सह संयोजक व एमएलसी अनूप गुप्ता व प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें छात्रों व युवाओं को अभियान के साथ जोड़ते हुए सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, कॉलेजों आदि में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई।

विज्ञापन


धर्मपाल सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है लोकतंत्र को अनावश्यक खर्च, बार-बार होने वाले चुनाव और राजनीतिक अस्थिरता से मुक्त किया जाए। इसके लिए राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ एक राष्ट्र-एक चुनाव आवश्यक है। आर्थिक नीतियों में निरंतरता, व्यापार और रोजगार को गति देने के लिए एक देश-एक चुनाव समय की मांग है। इसके लिए लोकमत तैयार करना है ताकि इस मुहिम में जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो। गांव, गली, शहरों, खेत, खलिहानों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में चर्चा के साथ ही युवाओं को भी जोड़ना है।

विज्ञापन

स्टूडेंट फॉर वन-नेशन-वन-इलेक्शन के संदर्भ में हुई चर्चा

प्रदेश टोली के सदस्यों पर अभियान की सफलता की जिम्मेदारी है। अभियान से व्यापारियों को भी जोड़ने के लिए योजना बनाकर काम करना होगा। वहीं, अनूप गुप्ता ने कहा कि अभी तक प्रदेश में जो भी अभियान और कार्यक्रम एक राष्ट्र एक चुनाव के संदर्भ में आयोजित किए गए हैं, उन्हें समाज के हर वर्ग का समर्थन प्राप्त हुआ है। बैठक में स्टूडेंट फॉर वन-नेशन-वन-इलेक्शन के संदर्भ में व्यापक चर्चा हुई।

राजधानी में होगा राज्य स्तरीय छात्र नेता सम्मेलन

इस दौरान प्रदेश में राज्य स्तरीय छात्र नेता सम्मेलन अगस्त माह के आखिरी सप्ताह में राजधानी में करने पर चर्चा हुई। इसी क्रम में क्षेत्रीय स्तर पर भी छात्र नेता सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय छात्र नेता सम्मेलन की प्रस्तावित तिथियों में 2 अथवा 3 सितंबर को काशी व गोरखपुर क्षेत्र का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन

महानगरों में आयोजित किए जाएंगे यूथ सम्मेलन

वहीं 4 अथवा 5 सितंबर को पश्चिम और ब्रज क्षेत्र में, 6 अथवा 7 सितंबर को कानपुर व अवध क्षेत्र में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 10 से 30 सितंबर के मध्य यूथ सम्मेलन का भी आयोजन एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान के समर्थन में किया जाएगा। यूथ सम्मेलन के कार्यक्रम सभी महानगरों में आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed