फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will compile memories of Atal ji

Lucknow News: अटलजी की स्मृतियों का संकलन करेंगे भाजपाई

Wed, 29 Jan 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
BJP will compile memories of Atal ji

विज्ञापन

लखनऊ। भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों का संकलन करने के लिए भाजपाई घर-घर घूमेंगे। भाजपा ने इसके लिए अटल स्मृति संकलन संपर्क अभियान शुरू किया है, जो 31 जनवरी तक चलेगा। वहीं, 15 फरवरी से 15 मार्च तक हर जिले में अटल विरासत सम्मेलन होगा।

भाजपा महानगर कार्यालय पर प्रेसवार्ता में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि अटलजी का जन्मशताब्दी वर्ष होने के नाते 25 दिसंबर से अब तक जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन




31 जनवरी तक हम लखनऊ में ऐसे लोगों को चिह्नित करेंगे, जिनके पास अटलजी के साथ बिताए संस्मरण हों। कार्यकर्ता घरों में जाकर ऐसे लोगों को सम्मानित कर स्मृति को संकलित करेंगे। अटलजी के साथ भाजपा, संघ या किसी भी संगठन के साथ काम के दस्तावेजों को सहेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल विरासत सम्मेलन के तहत जिले के प्रबुद्धजन व अटलजी के प्रशंसकों को बुलाया जाएगा। उनके साथ काम कर चुके लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान संकलित स्मृतियों की जानकारी का डिजिटल प्रस्तुतिकरण होगा। कार्यक्रम संयोजक राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल, टिंकू सोनकर, राकेश सिंह, विनायक पाण्डेय, विजय भुर्जी, योगेन्द्र पटेल, जया शुक्ला आदि मौजूद रहे।




उधर, बीकेटी के निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में एमएलसी रामचंद्र सिंह प्रधान ने बताया कि वाजपेयी जी की स्मृतियों का संकलन कर सूचीबद्व किया जाएगा। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर इन्हें प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed