फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP will address media on ten years of Modi government in all districts of Uttar Pradesh.

UP BJP: सभी जिलों में भाजपा आज एक साथ करेगी 'कॉरपोरेट बाॅम्बिंग', लखनऊ में रहेंगे सीएम योगी

Mon, 15 Apr 2024 12:32 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 15 Apr 2024 12:32 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी मंत्री 75 जिलों में मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियां गिनाएंगे। अलग-अलग जिलों में वो प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
BJP will address media on ten years of Modi government in all districts of Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा सोमवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ मीडिया के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेगी। पार्टी ने इसे ''कॉरपोरेट बाॅम्बिंग'' का नाम दिया है। पार्टी ने इसके लिए सभी बड़े नेताओं को मैदान में उतारा है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में केंद्र सरकार के 10 साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा रखेंगे, वहीं प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी मेरठ मे प्रेसवार्ता करेंगे।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुरादाबाद में और बृजेश पाठक कानपुर में मीडिया के सामने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा नोएडा में और कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्या शामली व स्वतंत्रदेव सिंह बरेली में मीडिया को संबोधित करेंगे। इनके अलावा मंत्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर, लक्ष्मी नारायण चौधरी मथुरा, जेपीएस राठौर रायबरेली, नंद गोपाल नंदी अमेठी, गिरीश यादव जौनपुर और संजय गंगवार पीलीभीत में प्रेसवार्ता करेंगे।
विज्ञापन


इसी तरह से मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को कौशांबी, दयाशंकर मिश्रा दयालू को मिर्जापुर, एके शर्मा को मऊ, राकेश सचान को फतेहपुर, नरेंद्र कश्यप को गौतमबुद्धनगर, धर्मवीर प्रजापति को संभल, ब्रजेश सिंह को अमरोहा, असीम अरुण को सहारनपुर, सोमेन्द्र तोमर को मुजफ्फरनगर, कपिल देव अग्रवाल को आगरा, दारा सिंह को कुशीनगर में सरकार की उपलब्धि बताने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार अन्य जिलों में भी शेष मंत्रियों और संगठन के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed