{"_id":"624936969db2c1483944940a","slug":"bjp-wants-yadav-vote-bank-with-the-help-of-shivpal-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शिवपाल का साथ मिला तो यादव वोटबैंक में सेंध लगा सकेगी भाजपा, अखिलेश को लगेगा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शिवपाल का साथ मिला तो यादव वोटबैंक में सेंध लगा सकेगी भाजपा, अखिलेश को लगेगा झटका
Sun, 03 Apr 2022 01:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:33 PM IST
सार
भाजपा की नजर सपा के यादव वोट बैंक पर है। अगर भाजपा को शिवपाल का साथ मिला तो ये उसकी बड़ी कामयाबी होगी जबकि अखिलेश के लिए ये बड़ा झटका होगा।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रवैये से आहत विधायक शिवपाल सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को भी पार्टी कार्यालय में प्रसपा से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रणा की। हालांकि भाजपा में जाने के सवाल पर चुप रहे। उन्होंने कहा कि अगले कदम के बारे में जल्द ही घोषणा करेंगे। अगर शिवपाल भाजपा में शामिल होते हैं तो यह अखिलेश व सपा के लिए बड़ा झटका होगा। साथ ही मिशन 2024 के तहत यादव वोट बैंक में सेंध लगाने में जुटी भाजपा का यह बड़ा कदम होगा।
विज्ञापन
भाजपा ने स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव में परिषद के पूर्व सभापति व सपा नेता रमेश यादव के बेटे आशीष यादव आशु, सपा विधायक रमाकांत यादव के बेटे अरुणकांत यादव और भाजपा के प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश को टिकट दिया है। इसमें आशीष यादव आशु निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन
जहां तक ट्विटर की बात है तो शिवपाल कुल 12 लोगों को फालो करते हैं। इनमें राष्ट्रपति के अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पीसीएफ चेयरमैन और प्रसपा के महासचिव आदित्य यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी हैं।
विज्ञापन