{"_id":"c9b57f1fe998ba3366b47686e695ace0","slug":"bjp-wants-to-create-communal-tension-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चाय पीना बंद कर दें, इससे एसिडिटी होती है' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'चाय पीना बंद कर दें, इससे एसिडिटी होती है'
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 06 Apr 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के चुनाव प्रचार के तरीकों की जमकर निंदा की।
उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चाय पिलाकर अपने पक्ष में माहौल बनाया है, यह ठीक वैसा ही है, जैसा कि अंग्रेजों ने चाय पिलाकर भारत को गुलाम बनाया था।
अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि अधिक चाय पीने से एसिडिटी की समस्या हो जाती है।
अखिलेश ने कहा कि मीडिया ने भाजपा के लिए माहौल तैयार किया है, जबकि सच तो यह है कि जितना काम सपा सरकार ने पिछले दो सालों में किया है, उतना किसी ने नहीं किया, हम कुछ भी करते है तो हमारी निंदा होती है, पिछले दो साल में हमने प्रदेश में चार लाख बेटियों की शादी करवाई है।
अखिलेश ने मीडिया की ओर सवाल उछालते हुए कहा कि आप बताइए कि क्या मध्य प्रदेश या राजस्थान सरकार ऐसा करने में कामयाब रही है क्या?
भाजपा पर प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि ये लोग प्रदेश में बने भाईचारे के माहौल को खराब करना चाहते हैं, इसलिए हमने यहां सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त किये हैं।
विज्ञापन
उन्होने ने वादा किया कि हम इस माहौल को खराब नहीं होने देंगे।