{"_id":"95a3cb505247b77189ab66c8a0b3ac50","slug":"bjp-wants-ten-hours-power-for-potato-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, भाजपा ने यूपी सरकार से क्यों मांगी 10 घंटे बिजली?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें, भाजपा ने यूपी सरकार से क्यों मांगी 10 घंटे बिजली?
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 17 Nov 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि आलू किसानों को रात के बजाय दिन में दस घंटे बिजली दी जाए।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रविवार को कहा कि रात में होने वाली विद्युत आपूर्ति से आलू की फसल को कोई लाभ नहीं होता।
आलू की खेती की तकनीक ऐसी होती है कि उसके लिए प्रकाश की आवश्यकता होती है।
आलू जैसी फसल में रात में ठीक तरह से सिंचाई नहीं हो पाती। इसलिए किसानों की समस्याओं को देखते हुए कि प्रदेश सरकार विद्युत की आपूर्ति दिन में सुनिश्चित करे।