{"_id":"5feb9b248ebc3e41a46777aa","slug":"bjp-to-release-list-of-candidates-for-the-election-of-district-panchayat-members-radhamohan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी भाजपा, युवाओं को मिलेगा मौका : राधामोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी भाजपा, युवाओं को मिलेगा मौका : राधामोहन
Thu, 31 Dec 2020 05:36 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 31 Dec 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा है कि पंचायत चुनाव में पार्टी योग्य एवं युवा उम्मीदवारों को मौका देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने ग्रामीण विकास के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, इसलिए पार्टी चाहती है कि पंचायत चुनाव में योग्य और शिक्षित जनप्रतिनिधि चुने जाएं। वे मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों व विधायकों को भी जिम्मेदारी दी जाएगी। पंचायत चुनाव के लिए 3 जनवरी को लखनऊ में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें पंचायत चुनाव के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। फिर 7 जनवरी से जिलों में बैठक होगी। पार्टी से नियुक्त पदाधिकारी जिलों में जाकर उम्मीदवार चयन, स्थानीय समीकरण सहित अन्य मुद्दों पर बैठक लेंगे। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भी सभी 75 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
पीएम के लिए किसान भगवान
राधामोहन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के लिए देश का किसान भगवान हैं। तीनों नए कृषि कानून से किसानों को फायदा ही होगा। पीएम ने कई बार स्पष्ट किया है कि किसानों की एक इंच जमीन कोई नहीं छीन सकता न ही एमएसपी समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को भी मोदी सरकार ने ही लागू किया है।
विज्ञापन
वजह यह भी
भाजपा पंचायत चुनाव के जरिए विधानसभा चुनाव 2022 के लिए संभावित उम्मीदवार की तलाश भी शुरू करेगी। पार्टी पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने वालों को विधानसभा चुनाव में भी उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है ताकि चुनाव में कैडर के ज्यादा से ज्यादा लोगों को मौका मिल सके।