फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to protest against UP govt for kanth

...तो इस तरह कांठ का बदला लेगी भाजपा

Wed, 16 Jul 2014 11:10 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/ अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Jul 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
BJP to protest against UP govt for kanth

कांठ (मुरादाबाद) के मामले पर भाजपा ने पूरे प्रदेश में आंदोलन करने का फैसला किया है। इस मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए पार्टी ने ऐलान किया है कि भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी सांसद, विधायक और वहां के जिलों में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी 26 जुलाई को सामूहिक रूप से कांठ थाना पर पहुंचकर मुरादाबाद के एसएसपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन


यह भी तय किया गया है कि 26 जुलाई को ही पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर धरना होगा।

धरना के बाद जिलाधिकारियों के जरिये राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर इस मामले का संज्ञान लेने और कार्रवाई का आग्रह किया जाएगा।

बन गई पूरी योजना

BJP to protest against UP govt for kanth

बुधवार को यहां प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में इस सिलसिले में पूरी कार्ययोजना बनाई गई। बैठक में सभी ने कहा कि कांठ में अनुसूचित जाति की आबादी के बीच स्थित मंदिर से लाउडस्पीकर उतारने और इसका विरोध करने पर पुरुष व महिलाओं पर बेरहमी से जिस तरह लाठीचार्ज किया गया।

इसका विरोध करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जिस तरह उत्पीड़न किया गया। उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसका पुरजोर विरोध होना चाहिए।

साथ ही राजनीतिक बयान देने और राजनीतिक विद्वेष से काम करने वाले एसएसपी पर कार्रवाई कराने के लिए सभी को सड़कों पर उतरना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह करेंगे संघर्ष

BJP to protest against UP govt for kanth

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि फैसला किया गया है कि पार्टी के एक प्रमुख पदाधिकारी के मुंह पर जूते मारने और पेशाब पिलाने के अमानवीय और असंवैधानिक कार्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाए।

इसके लिए 26 जुलाई को सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चे प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक सामूहिक रूप से कांठ थाने पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के राजनीतिक व्यवहार, आंदोलनकारियों पर अमानवीय अत्याचार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।

इसी दिन सभी जिलों में धरना होंगे। इसके बाद प्रदेश के सभी सांसद, विधायक मोर्चों के अध्यक्ष तथा प्रदेश पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मिलकर प्रदेश में घट रही घटनाओं पर विरोध प्रकट करेंगे। साथ ही राज्यपाल से मिलकर उनसे भी प्रदेश की स्थिति को बताएंगे।

अन्य आंदोलन भी होंगे। कार्यकर्ताओं और कांठ के हिंदुओं का उत्पीड़न करने वालों को सजा दिलाए बगैर पार्टी चुप नहीं बैठेगी।

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को मिलेगी आर्थिक व कानूनी मदद

BJP to protest against UP govt for kanth

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने आंदोलन या अन्य किसी वजह से उत्पीड़न पर कार्यकर्ताओं की हर तरह से मदद का फैसला किया है।

इसके लिए एक निधि बनाई जाएगी। आंदोलन या अन्य किसी वजह से किसी कार्यकर्ता का उत्पीड़न होता है। उसकी गिरफ्तारी होती है या अन्य कोई घटना घटती है तो पार्टी इस निधि से उसकी और उसके परिवार की आर्थिक मदद की जाएगी।

साथ ही उसे कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तन-मन-धन और विधिक रूप से हमेशा खड़ी रहेगी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed