फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to conduct Prabudh sammelan in 18 cities in Uttar Pradesh from today.

यूपी चुनाव 2022: आज से 18 शहरों में शुरू होगा भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन, मुख्यमंत्री योगी वाराणसी में करेंगे संबोधित

Sun, 05 Sep 2021 10:44 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Sep 2021 10:44 AM IST
सार

यूपी चुनाव को लेकर हर दल ने अपनी योजनाओं को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है। भाजपा आज यानी रविवार से प्रदेश के अलग-अलग शहरों में प्रबुद्घ सम्मेलन का आयोजन कर रही है जो कि 20 सितंबर तक किए जाएंगे।

विज्ञापन
BJP to conduct Prabudh sammelan in 18 cities in Uttar Pradesh from today.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा पांच सितंबर से प्रदेश भर में प्रबुद्ध सम्मेलनों का आयोजन करेगी। पहले दिन यानी रविवार को 18 शहरों में यह सम्मेलन होगा। वाराणसी में सम्मेलन को खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। जबकि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह प्रयागराज में और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या में सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या कानपुर और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल लखनऊ में होने वाले सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। इनके अलावा प्रदेश सहसंगठन महामंत्री कर्मवीर सहारनपुर में और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मथुरा में सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा चित्रकूट में, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर अलीगढ़ में और राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर आगरा में सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


इसी तरह केंद्रीय मंत्रियों में संजीव बालियान गाजियाबाद में, वीके सिंह मेरठ में, साध्वी निरंजन ज्योति झांसी में, भानु प्रताप वर्मा मुरादाबाद में, कौशल किशोर नोएडा में, बीएल वर्मा बरेली में, पंकज चौधरी गोरखपुर में और अजय मिश्रा टेनी शाहजहांपुर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी के मुताबिक इसी कड़ी में 20 सितंबर तक प्रदेश के सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन के माध्यम से पार्टी प्रबुद्धजनों से संवाद करेगी। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। उनसे सुझाव भी लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed