{"_id":"5753d78a4f1c1bcb47108c42","slug":"bjp-to-apply-asam-formula-to-win-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"असम फॉमूर्ले से यूपी में जीत हासिल करेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम फॉमूर्ले से यूपी में जीत हासिल करेगी भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 05 Jun 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी को फतह करने के लिए भाजपा असम, पश्चिम बंगाल और केरल के विधानसभा चुनाव में अपनाए फार्मूले पर काम करेगी। बूथ के बाद अब पार्टी पन्ना प्रभारी बनाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
इसमें दस-दस घरों के बीच एक पन्ना प्रभारी को जिम्मेदारी दी जाएगी। जो यह जानने की कोशिश करेगा कि इन घरों के परिवारों में भाजपा के साथ कौन है और दूसरी पार्टियों के प्रति किसका लगाव है। उसी आधार पर इन मतदाताओं की कांउसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए बूथ और सेक्टर स्तर पर जल्द ही सम्मेलन के बाद पन्ना प्रमुखों की घोषणा कर दी जाएगी।
बूथ और पन्ना प्रभारियों के जरिए पार्टी ने तय किया है कि उसे किन क्षेत्रों में रहने वाले मतदाताओं को क्या क्या समझाना है। किसके रिश्ते किससे मजबूत और खराब हैं, पन्ना प्रभारी यह भी पता लगाने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
खुफिया का भी काम करेगा पन्ना प्रभारी
एक तरह से पन्ना प्रभारी काउंसलर के साथ साथ खुफिया का भी काम करेगा। इसका सुपरविजन जिला इकाइयों के जरिए किया जाएगा। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आता जाएगा, पन्ना प्रभारियों के काम के घंटे बढ़ते जाएंगे।
शनिवार को यहां आए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंडल प्रमुखों की रणनीति पर चर्चा करने के बाद पन्ना प्रभारियों की सूर्ची बनाने पर भी जोर दिया।
उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों से कहा कि जिस तरह से कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में काम तेजी से चल रहा है, उसी तरह दूसरे क्षेत्रों में भी यह काम शुरू किया जाए।
शनिवार को यहां आए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंडल प्रमुखों की रणनीति पर चर्चा करने के बाद पन्ना प्रभारियों की सूर्ची बनाने पर भी जोर दिया।
उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों से कहा कि जिस तरह से कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में काम तेजी से चल रहा है, उसी तरह दूसरे क्षेत्रों में भी यह काम शुरू किया जाए।