{"_id":"5f5f0f528ebc3e6df9366ad8","slug":"bjp-thinks-political-expansion-is-develpoment-says-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता पर एकाधिकार व राजनीतिक विस्तार को ही विकास मानती है भाजपा: अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता पर एकाधिकार व राजनीतिक विस्तार को ही विकास मानती है भाजपा: अखिलेश यादव
Mon, 14 Sep 2020 12:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश पिछड़ता जा रहा है। कानून व्यवस्था व कारोबार दोनों चौपट हैं।
विज्ञापन
भाजपा केवल अपने राजनीतिक विस्तार व सत्ता पर एकाधिकार को ही विकास मानती है। यही वजह है कि विकास कार्य अवरुद्ध हैं। सपा सरकार ने जनहित की जो योजनाएं लागू की थीं, उन्हें धीरे-धीरे खत्म करने की साजिशें हो रही हैं। युवाओं के प्रति तो उसका रवैया शुरू से ही संवेदन शून्य रहा है।
विज्ञापन
अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि अजीब बात है डबल इंजन सरकार होते हुए भी उत्तर प्रदेश में मेट्रो की गाड़ी टस से मस नहीं हुई। सपा सरकार ने इसकी शुरुआत लखनऊ से की थी। आज भी यह यहीं तक सीमित है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के क्षेत्रों की जनता आज तक मेट्रो के दर्शन नहीं कर सकी।
विज्ञापन
समाजवादी सरकार ने 1090 वीमेन पावर लाइन सेवा शुरू की थी। अब इसे खत्म करने की साजिशें हो रही हैं। समाजवादी सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए जनकल्याण की 181 महिला हेल्पलाइन सेवा शुरू की थी। भाजपा इसे भी समाप्त कर रही है। इससे जुड़ी कर्मचारियों को साल भर से वेतन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार नौजवानों का भविष्य अंधेरे गर्त में धकेलने का काम कर रही है। आक्रोशित युवा भाजपा को सन् 2022 में अवश्य सबक सिखाएंगे।