{"_id":"94f9a9b1c222260161c943ac813a2af4","slug":"bjp-targets-azam-khan-over-riots-allegations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बयानबाजी के बजाय दंगाइयों पर कार्रवाई कराएं आजम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बयानबाजी के बजाय दंगाइयों पर कार्रवाई कराएं आजम'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 03 Oct 2015 07:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने कहा कि आजम खां सूबे में दंगा की साजिश होने की बयानबाजी के बजाए कार्रवाई कराएं। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने शुक्रवार को यहां कहा कि आजम प्रदेश में कैबिनेट मंत्री हैं।
विज्ञापन
उनके पास अगर प्रदेश में दंगा की साजिश की सूचना है तो बयानबाजी करने के बजाय कार्रवाई करानी चाहिए।
पाठक ने कहा कि आजम खां ने 2013 में दंगा कराने की साजिश रचने का भाजपा पर आरोप लगाया है। कहा कि सपा की सरकार बने तीन साल से भी अधिक का समय बीत चुका है।
आजम खां न तो सरकार की उपलब्धियां बता पा रहे हैं और अपने विभाग की। सिर्फ सांप्रदायिक बयानों और अनर्गल तर्कों से भाजपा को कोसते रहते हैं।
सरकार की जिम्मेदारी है कि राज्य के नागरिकों के अमन चैन में खलल डालने वाली हर घटना व व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई हो लेकिन यहां तो अखिलेश सरकार ऐसे लोगों पर से मुकदमा वापसी का खेल-खेलने लगती है।
विज्ञापन
अराजक तत्वों पर कार्यवाई के बजाय उसका मजहब और जाति देखकर कार्रवाई की जाती है।