फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp state president swatantra dev singh addresses party activist

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, पार्टी कार्यकर्ता बूथों को भाजपा के अभेद्य दुर्गों में तब्दील कर दें

Wed, 15 Jul 2020 01:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Jul 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
bjp state president swatantra dev singh addresses party activist
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथों को भाजपा के अभेद्य दुर्गों में तब्दील कर दें। मजबूत बूथ संरचना ही चुनावी विजय का आधार है। इसके बिना चुनावी सफलता संभव ही नहीं है। इसलिए कार्याकर्ता बूथों का भौतिक सत्यापन करते हुए खामियों को दूर कर उन्हें भाजपा के अभेद्य दुर्ग के रूप में तैयार करें। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा क्षेत्र सम्मेलनों के सिलसिले में मंगलवार को यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी के दृढ़ नेतृत्व ने सेना का हौसला बढ़ाया है। पहली बार देश के दुश्मनों को मजबूत व कड़ा संदेश मिल रहा है।
विज्ञापन


स्वतंत्र भारत के इतिहास में सेना ने पहली बार चीन को माकूल जवाब दिया, जिससे उसकी सेनाएं पीछे हटने को मजबूर हो गईं। ऐसे समय सिर्फ  राजनीतिक उद्देश्य से विपक्ष ने बेबुनियादी मुद्दों को उठाया। सीमा पर तैनात हमारे सुरक्षा बलों पर सवाल उठाकर दुर्भाग्यपूर्ण काम किया। विपक्ष का रवैया पूरी तरह अनुचित रहा। सिंह ने कहा कि भौतिक सत्यापन के दौरान बूथ समितियों के गठन में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जोड़कर विधानसभा व लोकसभा चुनाव की तरह विधान परिषद की स्नातक तथा जिला पंचायत चुनाव में भी पार्टी का झंडा फहराने में जुटें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सौ में 60 हमारा, बाकी में बंटवारा

bjp state president swatantra dev singh addresses party activist
दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
वर्चुअल सम्मेलनों के सिलसिले में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र के सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अलगाववादी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब मिला है। स्पष्ट नीति और सटीक निर्णयों से प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत हर समस्या से लड़ने में पूरी तरह से सक्षम है।

मौर्य ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सत्ता का सुख भोगना नहीं, लोगों की सेवा करना है। कार्यकर्ता बूथों, सेक्टरों, मंडलों में सेवा को मंत्र बनाकर ऐसे ही काम करते रहें तो ‘100 में 60 हमारा, बाकी में बंटवारा’ का नारा सफल हो जाएगा। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आगरा के बाह में आयोजित सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के विकास को नई दिशा मिली है। प्रधानमंत्री ने अब आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू कर देश को स्वदेशी व स्वाभिमानी भारत बनाने का संकल्प लिया है। अन्य मत्रियों व नेताओं ने भी प्रदेश में अलग-अलग विधानसभा के 36 क्षेत्रों के सम्मेलनों को संबोधित किया ।

विधानसभा के 45 क्षेत्रों में आज भी सम्मेलन

bjp state president swatantra dev singh addresses party activist
भाजपा 15 जुलाई को विधानसभा के 45 क्षेत्रों में वर्चुअल सम्मेलन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कानपुर के गोविंद नगर क्षेत्र के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय मथुरा के गोवर्धन, डॉ. संजीव बालियान मेरठ के सरधना, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना लखनऊ मध्य, आशुतोष टंडन झांसी के बबीना, श्रीकांत शर्मा बदायूं के दातागंज, सुरेश राणा जालौन के उरई, भूपेंद्र सिंह चौधरी फिरोजाबाद के शिकोहाबाद, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय कौशांबी के सिराथू सहित अन्य कई मंत्री, सांसद और पार्टी के पदाधिकारी सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed