फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bjp state president chandramohan said akhilesh has sympathy with terrorists

आतंकवादियों से सहानुभूति रखते हैं अखिलेश, जनता से माफी मांगें: भाजपा प्रवक्ता

Sun, 03 Nov 2019 04:36 PM IST
ishwar ashish नयूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
नयूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 Nov 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
bjp state president chandramohan said akhilesh has sympathy with terrorists
भाजपा प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन - फोटो : amar ujala

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चंद्रमोहन ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति रखते हैं और यह बात अब जगजाहिर हो गई है।

विज्ञापन


रामपुर में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हमला करने वाले जिन आतंकवादियों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है, अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व वाले सपा शासनकाल में इन्हीं खूंखार आतंकवादियों से मुकदमा वापस लेने के प्रयास हुए थे।
विज्ञापन


बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चंद्रमोहन ने कहा कि वर्ष 2007 में रामपुर के सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हमला करके इन आतंकवादियों ने देश के सात वीर सपूतों को शहीद कर दिया था। समाजवादी पार्टी ने वर्ष 2012 में अपनी सरकार बनने के बाद इन पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कोर्ट से सजा मिलने के बाद यह साबित हो गया है कि पकड़े जाने वाले आतंकवादियों ने ही रामपुर में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हमला किया था। प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन ने कहा कि कोर्ट से आतंकवादियों को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद इनका दोष साबित हो गया है।

...तो साबित हो जाएगा कि अभी भी आतंकवादियों से सहानुभूति रखते हैं

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अब अखिलेश यादव न केवल जनता से माफी मांगे बल्कि यह भी बताएं कि इन आतंकवादियों के प्रति उनकी और उनकी पार्टी की क्या राय है? अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि समाजवादी पार्टी और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अभी भी आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed