{"_id":"5f6c7d9a2fca060b7d62c43d","slug":"bjp-state-chief-swtantra-dev-singh-says-agriculture-bills-will-empower-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का शोषण समाप्त करेंगे कृषि संबंधी अध्यादेश, गुमराह कर रहा है विपक्ष: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का शोषण समाप्त करेंगे कृषि संबंधी अध्यादेश, गुमराह कर रहा है विपक्ष: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
Thu, 24 Sep 2020 04:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 24 Sep 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने कहा कि संसद में पारित हुए कृषि संबंधी अध्यादेश किसानों का शोषण समाप्त करेंगे। जिन लोगों ने देश पर 70 साल राज किया वो अब किसानों को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार को वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने इन अध्यादेशों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि किसानों को पहले फसल का भुगतान लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता था अब अधिकतम तीन कार्यदिवस में भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य व सरकारी खरीद की व्यवस्था पहले की तरह ही जारी रहेगी।
विज्ञापन
ये अध्यादेश किसानों का सशक्तिकरण करेंगे और कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए उत्प्रेरक का काम करेंगे। किसानों को बिना बिचौलियों के ही फसल का उचित दाम मिल सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक शासन करने के बाद भी किसानों के लिए कुछ नहीं किया। यूपीए सरकार के समय किसानों की कर्जमाफी में भी घोटाले हुए थे।