मोदी देश की अखंडता और आत्मनिर्भरता के लिए काम कर रहे, विपक्ष सत्ता के लिए बेचैन : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वे प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्टी की ओर से 14 से 20 सितंबर तक चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतिम दिन काशी और गोरखपुर क्षेत्र की वर्चुअल व्याख्यानमाला के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
स्वतंत्र देव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में वहां की छवि को विश्व पटल पर चमकाया और अब प्रधानमंत्री के रूप में भारत के गौरव को विश्व में चमका रहे हैं। वे देश की उन्नति, गरीबों की खुशहाली और भारत की आत्मनिर्भरता के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वहीं विपक्ष अपने परिवार की खुशहाली के लिए, बेटा, बेटी, दामाद, भाई, भतीजों की उन्नति के लिए फिर से सत्ता में आने को बेचैन है।
व्याख्यानमाला में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय ने कहा कि एक समय था जब अमेरिका ने नरेंद्र मोदी को वीजा देने से मना कर दिया था और बाद में बुलाकर ऐसा भव्य स्वागत किया कि पूरी दुनिया देखती रह गई।
मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति से ही हो रहा राम मंदिर निर्माण
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और ट्रिपल तलाक की समाप्ति के अलावा अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण का मार्ग भी मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति से ही संभव हो सका।
पेटीएम के वाइस प्रेसिडेंट अजय शेखर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जिस कार्य को हाथ में लेते हैं उसे पूरा करते हैं। देश में 40 करोड़ जन-धन खाते खोले गए। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया गया। काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव और गोरखपुर क्षेत्र अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने भी विचार रखे। संचालन प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने किया।