फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP state chief Bhupendra Singh Chaudhary speaks on SP and Congress alliance.

सपा-कांग्रेस गठबंधन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तंज - ये राजनीति में भूतपूर्व हो चुके दो युवाओं का गठबंधन है

Thu, 22 Feb 2024 12:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 22 Feb 2024 12:35 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि यूपी की जनता पहले भी सपा-कांग्रेस के गठबंधन को खारिज कर चुकी है 2024 में भी करेगी।

विज्ञापन
BJP state chief Bhupendra Singh Chaudhary speaks on SP and Congress alliance.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने लोकसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर तंज कसा है। कहा कि यह अर्न्तविरोधों और अविश्वास से भरे हुए सत्ता से भूतपूर्व हो चुके दो युवाओं का बेमेल गठबंधन है।

विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस और सपा के नेता एक दूसरे के लिए अपमानजनक भाषा का उपयोग करते थे। कांग्रेस के नेताओं ने ‘अखिलेश वखिलेश’ और ‘चालू पार्टी’ कहा था। कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पहले ही उत्तर प्रदेश छोड़ चुके हैं। सोनिया गांधी भी यूपी छोड़ने का निर्णय ले चुकी हैं। यह कांग्रेस के गिरे हुए आत्मविश्वास का प्रतीक है।
विज्ञापन


सपा ने कांग्रेस को 17 सीटें दी हैं, जबकि प्रदेश में कांग्रेस के मात्र दो विधायक और एक सांसद है। कहा सपा-कांग्रेस के गठबंधन को जनता 2017 में खारिज कर चुकी है। 2024 में एक बार फिर यह गठबंधन खारिज होगा। जनता प्रदेश में एमपी नहीं, बल्कि पीएम चुनने के लिए मतदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed