{"_id":"604d1e8d7242d1018d38a59e","slug":"bjp-state-assembly-meeting-uttar-pradesh-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज, कार्यसमिति के एजेंडे तय होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज, कार्यसमिति के एजेंडे तय होंगे
Sun, 14 Mar 2021 01:50 AM IST
योगेश जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति से पहले रविवार को भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति से पहले रविवार को भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। प्रदेश मुख्यालय में दोपहर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह की मौजूदगी में होने वाली बैठक में कार्यसमिति का एजेंडा तय किया जाएगा। उधर, शनिवार शाम पार्टी मुख्यालय में आयोजित पार्टी की बैठक में कार्यसमिति की तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
आमतौर पर पार्टी की कार्यसमिति दो दिवसीय होती है, लेकिन इस बार पंचायत चुनाव की व्यस्तता के कारण एक दिवसीय कार्यसमिति रखी गई है। कार्यसमिति का एजेंडा तय करने के लिए रविवार को होने वाली बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र, प्रस्तावना सत्र, आगामी कार्यक्रम और गतिविधियां, समापन सत्र में होने वाले मुद्दों को तय किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में योगी सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में संगठन स्तर पर होने वाले कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे। साथ ही पंचायत चुनाव के रोडमैप पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पार्टी ने प्रदेश कार्यसमिति में कोविड गाइडलाइन का पालन कराने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन