फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP starts campaign for Panchayat Election.

पंचायत चुनाव: महाशिवरात्रि से भाजपा ने शुरू किया प्रचार अभियान, चौपाल लगाकर बताई जाएंगी मोदी-योगी की उपलब्धियां

Thu, 11 Mar 2021 10:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 Mar 2021 10:10 AM IST
विज्ञापन
BJP starts campaign for Panchayat Election.
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

भाजपा ने गुरुवार से पंचायत चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया। पार्टी गांव चौपाल कार्यक्रम के जरिए गांव-गांव जाकर मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियां ग्रामीणों को बताएगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक व सांसद और पार्टी के प्रदेश, क्षेत्रीय व जिला पदाधिकारी ग्राम पंचायतों में जाकर चौपाल लगाएंगे।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि चौपाल में प्रदेश सरकार के चार साल और केंद्र सरकार के साढ़े छह साल में गांवों के विकास की उपलब्धियां बताई जाएंगी। इसके तहत लोगों को गांव में बने करीब 15 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास, 25 लाख से अधिक शौचालय और महिला स्वयं सहायता समूह के जरिए 45 लाख से अधिक ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


गांव में शिक्षा, चिकित्सा व सड़क के क्षेत्र के विकास के साथ किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किए गए उपायों को बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 मार्च तक चलने वाले कार्यक्रम में सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार को पहले दिन प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ की गोसाईंगंज ग्राम पंचायत में चौपाल लगाएंगे।

प्रदेश कार्यसमिति के लिए भाजपा के रंग में रंगी नजर आएगी लखनऊ

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के दिन 15 मार्च को लखनऊ भाजपा के रंग में रंगी नजर आएगी। कार्यसमिति के लिए अयोजन स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के साथ राजधानी को भाजपा के झंडे, बैनर आदि से सजाई जाएगी।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी और गोविंद शुक्ला की मौजूदगी में लखनऊ महानगर के मंडल अध्यक्षों व महानगर पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के मध्य कार्य विभाजन कर उन्हें अलग-अलग दायित्व सौंपे गए।

शुक्ला ने बताया कि 15 मार्च को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। जबकि समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। बैठक में अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र, मुकेश शर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed